फतेहपुर । सर्व फार ह्यूमैनिटी के एक्टर सदस्य ने एक बच्चे को ओ पाज़िटिव रक्त देकर उसकी जान बचाई ।
यह एमरजेंसी केस में सिद्धार्थ पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम चांदपुर पोस्ट बिलन्दपुर फतेहपुर बच्चा चांदनी चाइल्ड केयर फतेहपुर में एडमिट है । बच्चे को ब्लड की कमी है ।
जिस कारण डॉक्टर ने बच्चे को तुरंत ओ पॉजिटिव ब्लड की अवश्यकता बताई अटेंडर ब्लड देने में सक्षम नही थे । जिससे बच्चे के पिता राम कुमार काफी परेशान थे । तभी अटेंडर को सर्व फार ह्यूमैनिटी टीम का नंबर मिला । तुरंत केस सर्व फ़ॉर ह्यूमैनिटी ग्रुप में डाला तुरंत टीम ने केस वेरिफाई कर साजिद हुसैन जो कि मुराइन टोला फतेहपुर निवासी है ।
उनको कल की तुरंत रक्तदान के लिए तैयार हो गए और रोजा खोल कर तुरंत आभा ब्लड बैंक फतेहपुर पहुच कर बच्चे के लिए रक्तदान किया और बच्चे के जल्द स्वस्थ्य होने की दुआ की ।
टीम सर्व फार ह्यूमैनिटी द्वारा समय से जरूरतमंद को दी जा रही सेवाओ को देखते हुए मरीज के अटेंडर रामकुमार ने टीम की सराहना करते हुए रक्तदान का प्रण लिया ।
टीम से गुरमीत सिंह,मनु पुरवार व ब्लड बैंक जितेंद्र उपस्थित रहे ।
