बकेवर/फतेहपुर । एनसीबी व थाना बकेवर की संयुक्त कार्यवाही मे भारी मात्रा में तस्करी के लिए ले जाया जा रहा अवैध हाई ब्रीड गांजा मय ट्रक नं. ओ डी 19 जी 8881 अभियुक्त पंचानंद प्रधान उर्फ पांचू को गिरफ्तार किया है ।

बकेवर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर मझिलेगांव के पास एन सी बी टीम ने थाना पुलिस बल के साथ मुखविर की सूचना के आधार पर उड़ीसा से भीलवाड़ा के लिए स्टील सीट लोड कर जा रहे ट्रक को हिरासत में लेकर 24 कुंतल हाई ब्रीड गांजा बरामद किया है । यह बरामदगी उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी बरामदगी है ।

गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 24 करोड़ बताई गई है ।
डिप्टी एसपी सीएनबी बीर सिंह बुंदेला ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि ट्रक चालक पंचानंद प्रधान उड़ीसा से भीलवाड़ा राजस्थान के लिए स्टील सीट लोग कर जा रहा था जिसके नीचे 80 बोरियों में 240 कुंतल हाई ब्रीड गांजा छुपा कर मथुरा डिलीवरी करने के लिए लिए जा रहा था । बरामद गांजा की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 24 करोड़ रुपए बताई गई है । ट्रक चालक पंचानंद बरामद गांजा उड़ीसा झारखंड होते हुए । मथुरा डिलीवरी करने के लिए लिए जा रहा था ।जिसे बकेवर चौडगरा हाइवे में शाहजहांपुर मझिलेगांव के पास से ट्रक को कब्जे में लेकर जब तलाशी ली गई तो बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ । जिसका वजन करने में 240 किलो निकला । हिरासत में लिए गए ट्रक चालक से पूछताछ जारी है । हाई प्रोफाइल गांजा तस्करों का पता लगाया जा रहा है । बरामदगी के दौरान एनसीबी डिप्टी एसपी वीर सिंह बुंदेला के साथ निरीक्षक रवी प्रकाश कांस्टेबल राकेश,बृजेश व अजय ,थानाध्यक्ष बकेवर नीरज कुमार यादव सहित स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहा ।
