फतेहपुर । प्राथमिक विद्यालय मुरारपुर में स्कूल रेडीनेस प्रोग्राम चहक के अंतर्गत नवीन नामांकित बच्चों के माता अभिभावकों के साथ कार्यशाला आयोजित की गई । सभी अभिभावकों को प्राथमिक विद्यालय गीता यादव ने बताया कि रेडीनेस कार्यक्रम के तहत चहक प्रोग्राम चलाया जा रहा है ।

यह प्रोग्राम प्राइमरी स्कूल में पहली कक्षा में दाखिला लेने वाले बच्चों के लिए चलाया जा रहा है क्योंकि जब पहली बार बच्चे स्कूल में आते हैं तो वह स्कूल से जुड़ाव नहीं महसूस कर पाते हैं । इन बच्चों में स्कूल के प्रति रुझान जागृत करने के लिए यह प्रोग्राम चलाया जा रहा है । जिसमें शिक्षक कक्षा एक के नामांकित बच्चों को स्कूल की तैयारी संबंधित गतिविधियां और क्रियाकलाप करवाते हैं । जिससे बच्चे स्कूल के प्रति तैयार हो सके और उनका स्कूल से जुड़ाव हो सके । बच्चों के साथ य़े कार्यक्रम 12 हफ्ते तक चलाया जाएगा ।

शासन द्वारा प्रदत्त 12 हफ्ते क़ा कार्यव्रत अभिभावकों के साथ साझा किया गया । अभिभावकों को भी बच्चों के साथ गतिविधि करायी गयी । सभी माता अभिभावक बच्चों को खुश देखकर प्रसन्न दिखी । उन्होने विद्यालय स्टाफ को अवगत कराया कि बच्चे विद्यालय आने के लिए स्वयं ही समय से तैयार हो जाते हैं । कक्षा 1 की कक्षाध्यापिका दीक्षा पटेल ने प्रत्येक बच्चे की तैयार फाइल को सबके सम्मुख भी रखा ।
