लखनऊ/उत्तर प्रदेश । वाह्य संविधान सोसल मीडिया सेल 1912 के कम्प्यूटर आपरेटर्स को पिछले चार महीने से वेतन नहीं मिला जिससे परिवार के सामने रोजी-रोटी की समस्या खडी हो गई है ।

संविदा कर्मियों ने उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष को पत्र देकर अवगत कराया है कि बांदा,चित्रकूट व महोबा के वाह्य संविदा कर्मियों को नवम्बर 2021 से फरवरी 2022 तक का वेतन नहीं मिला जिससे परिवार के पालन पोषण में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है । ऐसी महगाई के समय वेतन के न मिलने से पारिवारिक जीवन अस्त व्यस्त हो गया है । संविदा कर्मियों का आरोप है कि सम्पूर्ण वेतन बीजकों के भुगतान का सत्यापन के बाद केंद्रीय भुगतान प्रकोष्ठ निगम आगरा के आदेशों के बाद भुगतान नहीं किया जा रहा है । संविदा कर्मचारियों ने शीघ्र ही भुगतान कराए जाने की मांग की है ।
