फतेहपुर । जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री प्रसून राय ने बताया कि उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित सेकेंडरी,सीनियर सेकेंडरी,कामिल एवं फाजिल परीक्षा वर्ष-2022 की परीक्षा 15 से 23 मई 2022 के मध्य सम्पन्न कराये जाने का निर्णय लिया गया है । जिसके अनुसार सेकेंडरी की परीक्षाएं प्रथम पाली पूर्वाह्न 08:00 बजे से 11:00 बजे तक सीनियर सेकेंडरी,कामिल एवं फाजिल की परीक्षाएं द्वितीय पाली अपराह्न 02:00 बजे से 05:00 बजे के मध्य होगी ।
तत्क्रम में संबंधित मदरसे के प्रधानाचार्य/प्रबंधक को सूचित किया जाता है कि वह अपने स्तर से व्यापक प्रचार प्रसार कर परीक्षार्थियों को सूचित करें । मदरसे एवं परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु उक्त समय सारणी परिषद के मदरसा पोर्टल की वेबसाइट- www.madarsaboard.upsdc.gov.in पर भी उपलब्ध है ।
