फतेहपुर । सर्व फार ह्यूमैनिटी मेम्बर ने जरुरतमंद को रक्त दान कर जीवनदान दिया । एमरजेंसी केस में मरीज सूरज कुमार तिवारी पुत्र रामेश्वर प्रसाद निवासी आर के पुरम कॉलोनी कलेक्टरगंज जिला फतेहपुर हैं । मरीज सूरज कुमार तिवारी जिला अस्पताल फतेहपुर में एडमिट है । मरीज को ब्लड की कमी है । जिस कारण मरीज का डायलिसिस रुक हुआ था ।
डॉक्टर ने मरीज को तुरंत ए पॉजिटिव ब्लड की अवश्यकता बताई अटेंडर ब्लड देने में सक्षम थे । लेकिन जिला अस्पताल में ए पॉजिटिव ब्लड नही था । जिससे मरीज के अटेंडर उनकी बेटी बीना तिवारी काफी परेशान थे । तभी अटेंडर को जिला अस्ताल ब्लड बैंक स्टाफ अशोक शुक्ला के माध्यम से सर्व फार ह्यूमैनिटी टीम के मेंबर का नंबर मिला अटेंडर बीना तिवारी ने तुरंत सर्व फ़ॉर ह्यूमैनिटी टीम से बात की और केस वेरिफाई कर ग्रुप में डाला तुरन्त अमन द्विवेदी जी का मैसेज आया मेरा ब्लड ग्रुप ए पॉजिटिव है और रक्तदाने करना चाहते है और शाम छह बजे जिला अस्पताल ब्लड बैंक पहुच कर अपना आठवा रक्तदान किया । जिससे मरीज के अटेंडर बीना तिवारी जी को समय से ब्लड उपलब्ध हो सका ।
टीम सर्व फार ह्यूमैनिटी द्वारा समय से जरूरतमंद को दी जा रही सेवाओ को देखते हुए मरीज के अटेंडर बीना तिवारी जी ने भी अपना एक यूनिट रक्तदान कर अपना डोनर कार्ड संस्था सर्व फार ह्यूमैनिटी टीम को उपलब्ध करवाया जिससे टीम आसानी से जरूरतमंद की मदद कर सके ।
टीम से गुरमीत सिंह,हर्ष वर्मा,नील रत्न मौर्य व ब्लड बैंक से मनोज व संतोष उपस्थित रहे ।
