फतेहपुर । आज जिला सेवायोजन कार्यालय फतेहपुर द्वारा कार्यालय परिसर में पूर्वाह्न 11 बजे रोजगार मेला का आयोजन किया गया ।
जिसमे लगभग 300 से अधिक बेरोजगार अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया । रोजगार मेले में करियर ब्रिज स्किल सॉल्यूशंस याजाकि इंडिया प्रा0लि0 अहमदाबाद व बी0के0टी0 टायर्स प्रा0 लि0 भुज,गुजरात के द्वारा 57 व सेनडेक इंडिया प्रा0लि0 नोयडा द्वारा 05 इस प्रकार कुल 62 अभ्यर्थियों का चयन /शार्ट लिस्ट किया गया । जिसमें कंपनियों द्वारा 12000 से 16500 तक प्रतिमाह वेतन पर चयन संम्बंधी कार्यवाही की गयी ।
जिसमे जिला सेवायोजन अधिकारी एवं प्रभारी रोजगार मेला शशांक पाण्डेय के दिशा निर्देशन में साक्षात्कार का आयोजन कर चयन प्रक्रिया सम्पन्न हुई ।
