फतेहपुर । सहायक आयुक्त उद्योग,कृते उपायुक्त उद्योग,जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र फतेहपुर ,प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजनांतर्गत जनपद हेतु चयनित उत्पाद “आयरन फेब्रिकेशन” में दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार सहायक आयुक्त उद्योग की अध्यक्षता में गठित समिति के माध्यम से 09 एवं 10 मई 2022 को पूर्वान्ह 11:00 बजे प्रस्तावित है ।
अतः समस्त आवेदित अभ्यर्थी अपने मूल अभिलेखों के साथ कार्यालय-उपायुक्त उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र फतेहपुर में साक्षात्कार हेतु उपस्थिति होना सुनिश्चित करें ।
