फतेहपुर । जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे ने बताया कि माह मई एवं माह जून 2022 में सिविल कोर्ट का समय प्रातः 07:00 बजे से अपरान्ह 01:00 बजे तक,जिसमें 10:30 बजे से 11:00 बजे तक आधे घण्टे का लन्च ब्रेक होगा । निर्धारित किया गया हैं ।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन फतेहपुर द्वारा जनपद के राजस्व न्यायालयों का समय इसी अनुसार निर्धारित किये जाने की सहमति दी गयी हैं ।
अतएव जनपद न्यायाधीश फतेहपुर के निर्गत आदेश 20 अप्रैल 2022 एवं डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन फतेहपुर के सहमत पत्र के क्रम में जनपद के समस्त राजस्व न्यायालय व श्रमन्यायालय तथा अभिलेखागार (माल एवं फौजदारी),कलेक्ट्रेट फतेहपुर का समय माह मई एवं माह जून 2022 तक प्रातः 07:00 बजे से अपरान्ह 01:00 बजे तक,जिसमें 10:30 से11:00 बजे तक आधे घण्टे का लन्च ब्रेक शामिल हैं ,किया जाता हैं । जनपद के अन्य सभी कार्यालयो का समय यथावत पूर्वान्ह 10:00 बजे से अपरान्ह 05:00 बजे तक रहेगा ।
