खागा/फतेहपुर । देश में लगातार पत्रकारों पर हो रहे अन्याय और अत्याचार और प्रदेश सरकार की उपेक्षा पूर्ण नीतियों से हर दिन पत्रकारों के साथ घट रही घटनाएं शर्म और चिंता का विषय है । देश का चौथे स्तंभ कोई पुरुसाहाल नहीं है । ऐसे सारे मामलों में पत्रकारों का संगठन ऑल जर्नलिस्ट प्रेस कौंसिल इनकी सुरक्षा व न्याय के लिए सदैव कंधे से कंधा मिलाकर अपने दायित्वों का निर्वहन करता आ रहा है ।
पत्रकार कलम की ताकत को बेहतर ढंग से समझता है और लेखनी से जरिए समाज को सही आईना दिखाने का काम कर रहा है । ऐसे में पत्रकार संगठन में जुड़ने के लिए महिलाएं अपनी रुचि दिखा रही है और भारी संख्या में ज्यादातर जनपदों में सक्रिय भूमिका निभा रही है । इन्ही सारे समस्याओं के मद्देनजर जनपद फतेहपुर के तहसील खागा के थाना खखरेरू स्थिति ग्राम अंजना कबीर की रहने वाली रानी देवी को ऑल जर्नलिस्ट प्रेस कौंसिल ने जिला की सक्रिय महिला सदस्य मनोनीत किया है क्षेत्र में रानी देवी पुरी तरह से सक्रिय हैऔर क्षेत्र में इनकी लोकप्रियता भी है ।
