फतेहपुर । जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय खासमऊ खागा फतेहपुर में शिक्षा सत्र- 2022-23 में कक्षा-6,7,8 एवं 9 में प्रवेश परीक्षा आयोजन हेतु तथा कक्षा 11 में मेरिट से प्रवेश हेतु गठित प्रवेश समिति की बैठक सम्पन्न हुई ।
समिति द्वारा सर्वसम्मति से प्रवेश परीक्षा आयोजन हेतु निम्नवत् समय सारिणी निर्धारित की गयी ।
1- जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा विद्यालय में कक्षावार,श्रेणीवार रिक्त सीटों के सापेक्ष विज्ञापन प्रकाशन की तिथि आज 28 अप्रैल 2022 ।
2- आवेदन पत्र वितरण/ प्राप्त करने की अन्तिम तिथि- 12 मई 2022 शाम 5 बजे तक ।
3- परीक्षणों परान्त पात्र आवेदकों की सूची प्रकाशन की तिथि- 18 मई 2022
4- प्रवेश परीक्षा आयोजन की तिथि- 23 मई 2022 ।
5- सफल छात्रों के सूची का प्रकाशन एवं प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ की तिथि- 31 मई 2022 ।
प्रवेश परीक्षा के प्रश्नपत्र प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान फतेहपुर की अध्यक्षता में गठित उपसमिति द्वारा तैयार कराकर शील्ड पैकेट जिला समाज कल्याण अधिकारी को ससमय उपलब्ध कराया जायेगा ।
परीक्षा केन्द्र तहसील स्तर पर बनाये जाने का निर्णय लिया गया है ।
खागा तहसील के परीक्षार्थियों हेतु राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय खासमऊ खागा,बिन्दकी तहसील के परीक्षार्थियों हेतु राजकीय बालिका इण्टर कालेज,बिन्दकी एवं सदर तहसील के परीक्षार्थियों हेतु राजकीय इण्टर कालेज फतेहपुर को परीक्षा केन्द्र निर्धारित किया गया है । तीनों परीक्षा केन्द्रों हेतु केन्द्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं पर्यवेक्षक की तैनाती करायी जायेगी ।
