फतेहपुर । केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज देर शाम जनपद पहुंची । उन्होंने आदमपुर गंगा घाट पर गंगा घाट पर गंगा आरती कार्यक्रम में भाग लिया । केंद्रीय मंत्री ने भी गंगा आरती करके इस परम्परा को एक क़दम बढ़ाया । इस मौक़े पर गंगा घाट को दुल्हन की तरह सजाया गया था । इसके पूर्व स्थानीय भाजपाइयों एवम् जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया । उनके साथ जिले की सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति भी मौजूद रहीं । दो दिवसीय प्रवास के दौरान ईरानी कल विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेगीं । इस दौरान वे नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज के प्रथम सत्र के छात्र छात्राओं को टैबलेट का वितरण करेंगी । साथ ही निरीक्षण भी करेंगी और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगी ।
