फतेहपुर । जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता में विकास भवन में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई ।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सहित तीनों तहसीलों के उपजिलाधिका री,समस्त सर्किलों के क्षेत्राधिकारी,समस्त कोतवाली प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष, जिले भर के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे ।
आज फतेहपुर के विकास भवन में आगामी 3 मई को होने वाले पर्वों अक्षय तृतीया,परशुराम जयंती समारोह एवम ईद उल फितर के पर्व को सकुशल एवम शांतिपूर्ण ढंग वा आपसी भाईचारे के साथ में सम्पन्न करवाए जाने को लेकर आज माननीय जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे जी की अध्यक्षता में व पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह की गरिमामई उपस्थिति में जिले भर के तीनों तहसीलों के उपजिलाधिकारी,सभी सर्किलों के क्षेत्राधिकारी व समस्त कोतवाली प्रभारी वा थानाध्यक्ष सहित समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष व जिले भर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।
आगामी त्यौहारों को हर्षोल्लास, आपसी सदभाव एवं भाईचारे के साथ मनाए जाने हेतु सभी धर्म गुरुओं के साथ विकास भवन सभागार में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई । pic.twitter.com/bDIoRqinkD
— DM FATEHPUR (@dmfatehpur) April 28, 2022
बैठक में जिलाधिकारी वा पुलिस अधीक्षक ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि दोनों त्योहार आप लोग पूर्व की ही तरह आपसी भाईचारे से सम्पन्न करवाने में प्रशासन का सहयोग करें,बिना अनुमति के कोई भी धार्मिक आयोजन वा शोभायात्रा आदि नहीं होगें,सड़कों में कोई भी आयोजन नहीं होगें, नमाज सभी लोग ईदगाह,मस्जिदों वा अपने अपने घर में ही पढ़ें,सभी हिंदू मुस्लिम भाई एक दूसरे को त्योहारों की शुभकामनाएं दें मिठाईयां वा सेवईयां खाएं वा खिलवाएं। जो भी व्यक्ति वा संगठन दिए गए निर्देशों की अवेहलना करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी ।
इस दौरान प्रमुख रूप से विश्व हिन्दू परिषद के प्रांतीय मंत्री वीरेन्द्र पाण्डेय, व्यापार मंडल फतेहपुर के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल,आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग,खागा व्यापार मंडल अध्यक्ष अमिताभ शुक्ल,महामंत्री अनिल साहू, खागा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी लालचंद्र मौर्य,दोनों शहर काजी,सभासद विनय तिवारी,कलीम उल्ला,सहित भारी संख्या में जिले भर से आए गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।
