फतेहपुर । आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को पिछले चार माह से वेतन नहीं मिला है । इसकी आज केंद्रीय मंत्री को एक ज्ञापन देकर वेतन दिलाए जाने की मांग की है ।

दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि शहीद जोधा सिंह अटैया सिंह ठाकुर दरियाव सिंह मेडिकल कॉलेज फतेहपुर में क्लीनिंग एंड गार्डनिंग सर्विस बीएसएस के माध्यम से जिला अस्पताल फतेहपुर में सफाई का कार्य पिछले कई वर्षों से तथा करोना के समय पूरी इमानदारी कर्मठता के साथ कर रहे हैं ।
पिछले दिसंबर माह में बीएसएस कंपनी का कार्यकाल खत्म होने की दशा में उन्हें जिला अस्पताल प्रशासन से अवगत कराया कि कंपनी का कार्यकाल खत्म हो गया है ।
वे क्या करें ?
जबकि अस्पताल में आवश्यक सेवाओं के अंतर्गत आने की वजह से हम लोगों ने अपना काम पूरी तरीके से जारी रखा । मेडिकल प्रशासन को जानकारी देने पर उन्होंने सफाई का कार्य जारी रखने को कहां गया कि उनका वेतन भुगतान किया जाएगा । परंतु 4 माह बीत जाने के बाद जब वेतन की मांग की तो अभी भी वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है ।
सफाई कर्मी बड़ी विषम परिस्थितियों में आज भी जिला अस्पताल को अपनी सेवाएं दे रहे हैं ताकि कोई अव्यवस्था ना हो । अब जिला अस्पताल प्रशासन द्वारा सिर्फ कोरा आश्वासन दिया जा रहा है और यह कहा जा रहा है कि आप लोग काम बंद कर दें । यह समझ नहीं आ रहा है काम बंद करने की दशा में वे कहां जाएंगे । अंदर खाने से उन्हें अब हटाने की भी धमकी दी जा रही है और ब्लैकमेल किया जा रहा है कि आप लोग जाएं हम दूसरों को रख लेंगे ।
सफाई कर्मचारियों को जनवरी 22 से अप्रैल तक चार माह का वेतन दिलाने के साथ-साथ कर्मचारियों की करोना के समय सेवाओं को देखते हुए हमारे न्याय किया जाए जिससे कि उनके परिवार भुखमरी का शिकार ना हो सके ।
