फतेहपुर । बकेवर थाना से स्थानांतरित वरिष्ठ उपनिरीक्षक किशन सिंह व देवमई चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी का एक विदाई समारोह आयोजित कर फूल माला पहना कर व मुंह मीठा करा कर विदाई दी गई ।
थानाध्यक्ष नीरज कुमार यादव ने दोनों उपनिरीक्षकों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते माल्यार्पण कर मुंह मीठा कराया ।
इस मौके पर मौजूद उपनिरीक्षक विजय त्रिपाठी,उपनिरीक्षक प्रतीक कुमार,उपनिरीक्षक श्री यादव से कांस्टेबल यासीन खां, पंकज सहित सभी पुलिस स्टाफ ने स्थानांतरित उपनिरीक्षकों को माल्यार्पण कर विधि किया ।
थाना बकेवर में तैनात उपनिरीक्षक किशन सिंह का पुलिस चौकी दफसौरा व चौंकी प्रभारी देवमई उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी का खजुहा पुलिस चौकी के लिए स्थानांतरण हुआ है ।
