कानपुर । वाणिज्य कर विभाग (एस जी एस टी) में 89 कर्मचारियों को वाणिज्य कर अधिकारी के पद पर कमिश्नर,वाणिज्य कर,उत्तर प्रदेश द्वारा पदोन्नति प्रदान की गयी । जिसमें कानपुर से रमेश चन्द्र,प्रदीप कुमार व राजूशंकर का वाणिज्य कर अधिकारी के पद पर पद्दोन्नत होने पर वाणिज्य कर मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन व आशुलिपिक सेवा संघ द्वारा हर्ष व्यक्त किया व मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के जोनल अध्यक्ष रोहित तिवारी, जोनमंत्री अंकुर श्रीवास्तव,जिलामंत्री शोभित अग्रवाल व आशु लिपिक सेवा संघ के पूर्व महामंत्री रतिकांत पाल,जोनल अध्यक्ष शिव कुमार ने सभी पद्दोनन्त वाणिज्य कर अधिकारियों को बधाई दी ।
इस अवसर पर वाणिज्य कर अधिकारी विजय सिंह,आनंद पाण्डेय,नीरज यादव,संजय श्रीवास्तव,के एल सरोज,रघुराज सिंह,पवन पाण्डेय,राजकुमार,विशाल मिश्रा,सत्यवीर दीक्षित, विनीत द्विवेदी,जितेन्द्र मिश्रा,संजय दीक्षित,ओम गुप्ता, संजीव अवस्थी,दुष्यंत सिंह,विवेक कुमार,श्रीकृष्ण तिवारी,दीपक शर्मा ,अखिलेश वर्मा,अनूप कुमार,शालनी मिश्रा,विनीता कमल, सोनल लिलानी,जूही सिंह आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें ।
