फतेहपुर । शहर कोतवाली से वांछित 25 हजार इनामियाँ बदमाश भीम सिंह उर्फ अजय निवासी उधन्नापुर कोतवाली सदर को आज मुखबिर की सूचना पर लखनऊ बाईपास से अवैध असलहे के साथ एसओजी व सदर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया ।

गिरफ्त में आए भीम के खिलाफ सदर कोतवाली,हुसेनगंज, असोथर व मलवां थाने में लूट,डकैती,पुलिस मुड़भेड़,आर्म्स एक्ट,चोरी,राहजनी,मादक पदार्थ तस्करी समेत 14 संगीन मुकदमे दर्ज हैं । एसपी द्वारा इस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था । हाल ही में भीम सिंह के परिजनों ने एसओजी पर बेटे को पकड़कर ले जाने व उसकी हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया था । भीम सिंह पर असोथर थाना अंतर्गत एक गांव से लड़की भगाने का भी मुकदमा पंजीकृत है ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रभु नाथ यादव,उपनिरीक्षक अजीत सिंह,हेड कांस्टेबल आत्माराम मिश्र, कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार,संदीप यादव,चंद्र भान चौधरी,सत्यम राजावत,महिला कांस्टेबल चंचल कुमारी व रिंकी जादौन,स्वाट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक विनोद कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक अनुरुद्ध द्विवेदी,कांस्टेबल अमित दुबे, अतुल त्रिपाठी,अजय पटेल, विपिन मिश्र ,फूलचंद व शैलेन्द्र सिंह शामिल रहे ।
फतेहपुर एडिशनल एसपी राजेश कुमार सिंह द्वारा दी गई बाइट ।
