फतेहपुर । जिला पोषण समिति एवं कनवर्जेस विभागो की समीक्षा की बैठक विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।
उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार के मंशा के अनुरूप बच्चो और गर्भवती महिलाओं,धात्री महिलाओ,किशोरियों के पोषण स्तर में सुधार लाया जाय । महिलायें बहनों को उनके बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सजगता के लिए जागरूक करे । कुपोषित/मैम,सैम बच्चों का चिन्हकन करके नियमित सुविधा उपलब्ध कराकर स्वास्थ्य में सुधार लाने के साथ ही ई कवच पोर्टल में फीड भी कराया जाय ताकि उन बच्चों की परस्पर निगरानी किया जा सके । जो पोषण वाटिका लगायी गयी उनकी निगरानी रखे जिससे पोषण में सुधार के लिए सब्जियां उपलब्ध हो सके । पोषण से सम्बंधित सभी बिन्दुओ में बिंदु वार समीक्षा की गयी । आगनबाड़ी,आशाबहुये,महिलाओं को सही पोषण के लिए जागरूक करें ताकि उनका व उनके बच्चों का स्वास्थ्य सही रहे आशा,आँगनवाडी कार्यकत्री आपस मे समन्वय बनाकर महिलाओं को जागरूक करके लाभन्वित करे और बेहतर स्वास्थ्य दे ।
इस मौके पर प्राशिक्षु आई0एस0 सुश्री निधि बंसल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, सी0डी0पी0ओ0 गण सहित अन्य सम्बंधितगण उपस्थित रहे ।
