फतेहपुर । फतेहपुर के जिला जज अशोक कुमार सिंह तृतीय का स्थानांतरण हो जाने से उन्हें आयोजित एक विदाई समारोह में जिला अधिवक्ता भवन में बिंदकी अधिवक्ता संघ के महामंत्री राम नारायण अग्निहोत्री एडवोकेट,उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल वर्मा एडवोकेट व नरेन्द्र वर्मा एडवोकेट ने जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे व पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में माला पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें राधा कृष्ण प्रेम का प्रतीक निशानी भेंट किया । इसके पूर्व जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश सिंह उर्फ जालिम सिंह की अगुआई में एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों ने जिला जज अशोक कुमार सिंह तृतीय का माला फूल से भव्य स्वागत कर विदाई दी । इस मौके पर अधिवक्ताओं ने जिला जज के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी ।
