कानपुर । डॉ० नागेंद्र स्वरूप मेमोरियल लेक्चर सीरीज के उपलक्ष में डीएवी कॉलेज कानपुर द्वारा अंग्रेजी विभाग में दो दिवसीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ० अरुण कुमार दीक्षित ने दीप प्रज्वलित कर किया । कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ बीडी पांडेय विभागाध्यक्ष अंग्रेजी पीपीएन कॉलेज ने “हाउ टू स्टडी लेक्चर ? “पर व्याख्यान में सभी छात्र-छात्राओं एवं साथियों को बताया कि अंग्रेजी साहित्य कितना रोचक एवं ज्ञानवर्धक है । कार्यक्रम के प्रथम दिन छात्र-छात्राओं द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन एवं साहित्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया,। जिसमें निर्णायक मंडल डॉ० साधना चतुर्वेदी,डॉ० मंजू तिवारी एवं डॉ० शंकर सिंह सोलंकी ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय घोषित किया ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ० सुमन गुप्ता विभागाध्यक्ष अंग्रेजी डीएवी कॉलेज,डॉ० रजत कुमार अनुशासक डीएवी कॉलेज,डॉ० मंजू श्रीवास्तव,डॉ० विनय शंकर शुक्ला,डॉ० प्रिया श्रीवास्तव,डाॅ० आरोही सिरीन,मोहित मणि त्रिपाठी,लक्ष्मी पांडेय,उपेंद्र कुमार द्विवेदी,डॉ० कल्पना श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर निशा गुप्ता ने किया ।
