फतेहपुर । जनपद के जहानाबाद थाना क्षेत्र में आज उप निरीक्षक रितेश कुमार राय हमराह कांस्टेबल शिव प्रकाश पाल,कांस्टेबल लोकेंद्र यादव,कांस्टेबल अजय रघुवंशी,महिला कांस्टेबल संजू यादव के साथ भ्रमण व वांछितों की तलाश में थे । उसी समय मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त घर पर मौजूद है ।
सूचना के तहत उपनिरीक्षक रीतेश राय ने वांछित दो अभियुक्त क्रमशः रूबी उर्फ पप्पी पत्नी वसीम उम्र करीब 35 वर्ष,
2. नसीम पत्नी कलाम उम्र 50 वर्ष निवासी दमादन पुरवा मोहल्ला काजी टोला कस्बा व थाना जहानाबाद जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार कर लिया और संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 99/22,100/ 22 धारा 3/5/8 गोवध अधिनियम 4/25 आर्म्स एक्ट पर थाना जहानाबाद फतेहपुर में पंजीकृत अपराध में विधिक कार्यवाही बाद जिला न्यायालय में पेश किया ।
