फतेहपुर । शहर स्थित सिद्धपीठ तामेश्वर मन्दिर परिसर में ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर द्वारा शर्बत वितरण किया गया । स्टाल लगाकर भक्तो को शर्बत का प्रसाद वितरित करते राहत पहुचाने का प्रयास किया गया ।
ताइक्वांडो एसोशिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने प्रसाद वितरण करते कहा मानव सेवा पुनीत व परिपूर्ण सेवा है हम सब का कर्तव्य है ।
इस सेवा को विस्तारित करे रोटी घर संचालिका स्मिता सिंह ने माताओ बहनो बेटियो को शर्बत वितरण करते संदेश दिया ।हमारा कर्तव्य हमारी मेहनत व दूसरो को सेवा देते सुख प्रदान करना,उपाध्यक्ष प्रखर शुक्ला ने पुनीत कार्य मे सहभागिता करते कहा सुख दुख जीवन का हिस्सा है । हम दुख को सुख में बदलने का प्रयास कर सकते है । शर्बत वितरण में किशन मेहरोत्रा प्रखर शुक्ला राजकुमार राजेन्द्र गुप्ता, स्मिता सिंह ,काजल ,सूर्या पाठक,प्रशुन तिवारी,श्रेय शुक्ला रहे ।
