फतेहपुर । जनपद के थाना बकेवर पुलिस ने आज एक अभियुक्त को 05 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया ।
थानाध्यक्ष नीरज कुमार यादव ने बताया कि एक अभियुक्त तैयब सिद्दीकी उम्र 18 वर्ष पुत्र राजू सिद्धीकी निवासी ग्राम सराय बकेवर थाना बकेवर जनपद फतेहपुर को 5 किलो ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है ।
पुलिस ने गिरफ्तार युवक के विरुद्ध थाना में मु0अ0सं0 91/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय फतेहपुर के लिए रवाना किया है ।
