कानपुर । जीनियस प्रेस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश खरे प्रदेश प्रभारी डॉ० के०एम० त्रिपाठी वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल गुप्ता उपाध्यक्ष अनुपम कुमार शुक्ला प्रदेश महामंत्री कुलदीप सक्सेना प्रदेश सचिव सुरेश चौरसिया कीर्ति कुमार शुक्ला,रवीन्द्र त्रिपाठी,मुकेश दीक्षित प्रदेश संगठन मंत्री आशीष मिश्रा विधि सलाहकार पद्म चन्द्र गुप्ता मण्डल अध्यक्ष पी०एन० शर्मा किशन चन्द्र मेहरोत्रा रमेश कुमार शर्मा दिनेश कुमार अग्रवाल सदस्यगण राकेश दुबे प्रदीप नागर व जय प्रकाश तिवारी ने ईद-उल-फितर के अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों विशेषकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद-उल-फितर के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं ।
पदाधिकारियों ने कहा कि ईद का त्योहार हमें आपसी सद्भाव, प्रेम और भाईचारे की भावना को और मजबूत करता है । पदाधिकारियों ने इस अवसर पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि चाहे जो भी परिस्थितियां हों । हमें हर हाल में आपसी प्रेम,सद्भाव और भाईचारे को बनाए रखना है तभी हमारा समाज और देश उन्नति करेगा ।
पदाधिकारियों ने कहा कि हमें विश्वास है कि हमें से कोई भी न तो किसी के बहकावे में आयेगा और न ही किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान देंगे । पदाधिकारियों ने ईद के त्योहार को पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाने का आव्हान किया ।
