फतेहपुर । आज फतेहपुर जनपद के मलवा ब्लाक के कटरी क्षेत्र के स्थित दलाखेडा गांव में स्थित कंपोजिट विद्यालय में समाजसेवी श्री लक्ष्मी चंद मोना ओमर के सहयोग से 160 निराश्रित बच्चो को शिक्षा से संबंधित कॉपी,किताबों,पेन,पेंसिल,रबर,कटर आदि सामग्री का वितरण किया गया ।


इस मौके पर उपजिलाधिकारी बिन्दकी श्री अवधेश कुमार निगम के साथ व्यापार मंडल कंछल गुट के अध्यक्ष एवं प्रतिष्ठित समाजसेवी श्री लक्ष्मी चंद्र मोना ओमर। ,बी.ई.ओ. संजय सिंह,अध्यापक जगदीश चौरासिया समाजसेवी श्री रमेश जी मौजूद भी रहें ।
उपजिलाधिकारी के हाथों कॉपी किताब व अन्य शिक्षण सामग्री प्राप्त करने वाले बच्चों के चेहरे चमक उठे और उन में एक नई ऊर्जा का संचार देखा गया ।
इस मौके पर उप जिलाधिकारी ने कहा कि समाजसेवी संगठनों द्वारा शिक्षित समाज के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की जानी चाहिए और उसे प्रोत्साहित भी किया जाना चाहिए । जिससे अन्य लोग भी प्रेरणा ले सकें और शिक्षित समाज का सपना साकार हो सके ।
