बिन्दकी/फतेहपुर । आज पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने स्थानीय पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली बिंदकी क्षेत्रान्तर्गत कस्बा बिंदकी में आगामी त्योहार में कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने हेतु पैदल मार्च कर रास्ते मे हुए अवैध अतिक्रमण को हटवाया और लोगों को पूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिलाया ।
बिंदकी नगर में पैदल मार्च का उद्देश्य आमजनमानस को जागरूक कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया जाना था ।
पैदल मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के साथ बिन्दकी उपजिलाधिकारी अवधेश कुमार निगम, पुलिस क्षेत्राधिकारी योगेंद्र सिंह मलिक,कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र श्रीवास्तव ,कस्बा इंचार्ज सुमित देव पांडेय ,एसएसआई राजेश कुमार सिंह व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण व पुलिस बल मौजूद रहा ।
