फतेहपुर । थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक नीरज कुमार यादव के कार्यों और उपलब्धियों को लेकर निरीक्षक पद प्रोन्नति किया गया है ।
श्री नीरज कुमार यादव की पदोन्नति पर उनके शुभचिंतकों ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी है । वर्ष -2012 के उप निरीक्षक नीरज कुमार यादव वर्तमान समय में जनपद फतेहपुर के थाना असोथर में थानाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं । इससे पूर्व जनपद चित्रकूट में कोतवाली कर्बी,चौकी प्रभारी सीतापुर,चौकी प्रभारी शिवरामपुर व इसके पश्चात जनपद बांदा में प्रभारी चौकी मण्डी समिति,प्रभारी चौकी कुरसेजा,प्रभारी चौकी पपरेन्दा,प्रभारी चौकी बलखण्डी नाका,वरिष्ठ उप निरीक्षक बबेरू कोतवाली,वरिष्ठ उप निरीक्षक नरैनी कोतवाली व थानाध्यक्ष थाना गिरवां एवं इसके पश्चात प्रयागराज में कार्य करते हुये जनपद फतेहपुर में पीआरओ पुलिस अधीक्षक फतेहपुर व इसके पश्चात थानाध्यक्ष गाजीपुर,थानाध्यक्ष बकेवर व वर्तमान समय में थाना असोथर में थानाध्यक्ष के पद पर कार्य कर रहे हैं ।
वर्ष 2015 में इन्ही की टीम के द्वारा पुलिस एन्काउन्टर में पांच लाख रुपये का इनामिया डकैत स्वदेश पटेल उर्फ बलखड़िया को मार गिराया था । इसके पश्चात वर्ष 2016 में पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा सिल्वर पुलिस पदक प्रदान किया गया था । जिनका आज पदोन्नति निरीक्षक पद पर हुआ है ।
