फतेहपुर : जिला विधिक सेवा प्रधिकरण फतेहपुर सचिव पूर्ण कालिक श्रीमती अनुराधा शुक्ला ने बताया कि माननीय प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर श्री राजेन्द्र सिंह चतुर्थ के दिशा निर्देशन में आज श्री मोहम्मद अहमद खान नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में उनके विश्राम कक्ष में सभी न्यायिक अधिकारियो के साथ आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मई 2022 के सफल आयोजन एवं अधिकाधिक वादो के निस्तारण के लिए बैठक आहूत की गयी ।
उक्त बैठक में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ई.सी. एक्ट श्री विनोद कुमार चैरसिया,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,श्रीमती मंजू कुमारी,सिविल जज सीनियर डिवीजन श्री राजबाबू,अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-प्रथम श्री आनंद मिश्र,सचिव (पूर्ण कालिक) श्रीमती अनुराधा शुक्ला,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर ,अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-द्वितीय श्रीमती रोमा गुप्ता, सिविल जज सी.डि./एफ.टी.सी. श्री महेन्द्र सिंह पासवान, सिविल जज जूनियर डिवीजन श्रीमती अमीय भाषिनी, सिविल जज जूनियर डिवीजन षष्टम श्री मनोज कुमार भास्कर, सिविल जज जूनियर डिवीजन पंचम श्री अभिषेक कुमार,सिविल जज जूनियर डिवीजन चतुर्थ श्री आदित्य रंजन,सिविल जज जूनियर डिवीजन/सी.ए.डब्लू./एफ.टी.सी. श्री विशाल शर्मा,न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री रजत कुमार यादव,सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रथम -श्री रोहित शाही, सिविल जज जूनियर डिवीजन द्वितीय श्री अरुण यादव, सिविल जज जूनियर डिवीजन सप्तम श्रीमती प्रीती यादव, सिविल जज जूनियर डिवीजन/एफ.टी.सी. श्री रतन शेखर निर्मल, सिविल जज जूनियर डिवीजन तृतीय श्री प्रशान्त उपस्थित रहे ।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे मो० अहमद खाॅ नोडल अधिकारी द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मई 2022 के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारियों को अधिकाधिक वादो के निस्तारण के लिए निर्देश दिया गया । तामीला हेतु सभी न्यायिक मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया गया कि लोक अदालत की नोटिसे शीध्र-अतिशीध्र तैयार कराकर पैरोकारो के माध्यम से सम्मन/नोटिसे प्रेषित करवायी जाये एवं तामीला सुनिश्चित कराया जाए । सभी अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया कि न्यायालय द्वारा प्रेषित की गयी नोटिसों को पत्र के साथ श्री राजेश कुमार सिंह नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर को प्रेषित किया जाए ।
उक्त की एक-एक प्रति जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत को सूचनार्थ प्रेषित की जाए । आपराधिक शमनीय वाद मुख्यतया 323,504, भा0द0स0 की सूची तैयार कर उन वादो को निस्तारण हेतु लोक अदालत में चिन्हित करे ।
ई-चालान के ज्यादा से ज्यादा को निस्तारण हेतु प्रयास करे । जिन ई-चालानो में मो0 न0 अंकित है उन्हे फोन पर सम्पर्क कर,टेक्स मैसेज,व्हाटसएप के द्वारा भी सूचना प्रेषित करे । एन.आई.एक्ट से सम्बन्धित वादो को चिन्हित कर राष्ट्रीय लोक अदालत के पूर्व कम से कम तीन प्री-ट्रायल की बैठके सम्पादित करे ।
बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आप अपने स्तर से अपने कर्मचारियो को निर्देशित करे कि राष्ट्रीय लोक अदालत में चिन्हित वादो को ससमय सी.आई. एस. पोर्टल में दर्ज करे । इसके साथ यह निर्देश भी दिया गया कि हमें सतत रुप से राष्ट्रीय लोक अदालत में वादो के निस्तारण को बढ़ाना है । जिससे हमारा जनपद फतेहपुर जजशिप गरिमामय स्थिति पर बना रहे ।
