फतेहपुर । बीएड की छात्रा का दिनदहाड़े बाइक सवार मोबाइल छीन कर फरार हो गया । छात्रा ने मोबाइल छिनैती की तहरीर थाना बकेवर को देकर कार्यवाही की मांग किया है ।
बीएड की छात्रा स्वाती मौर्य ने बताया कि वह अपने मामा उपेंद्र मौर्य के घर जगदीशपुर में रह कर पढ़ाई कर रही है ।आज वह जगदीशपुर से शिक्षण कार्य हेतु जानकी इंटर कॉलेज बकेबर आ रही थी रास्ते में दो बाइक सवार बगल में बाइक लगा कर उसका मोबाइल झपट्टा मार कर छीन लिया और फरार हो गए ।
छात्रा ने बताया कि मोबाइल छिनैती की तहरीर थाना बकेवर को दी है । सरेआम दिनदहाड़े बाइक सवारों द्वारा मोबाइल छीने जाने की घटना से लोगों में रोष है ।
