फतेहपुर । जिला समाज कल्याण अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि 02 मई 2022 द्वारा पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत कक्षा -09 व 10 से सम्बन्धित पाठयक्रमों में अध्ययनरत छात्र – छात्राओं हेतु शैक्षिक सत्र 2022-23 के लिये समय सारिणी निर्गत की गयी है ।
उक्त सारणी छात्रवृत्ति वेवसाइट scholarship.up.gov.in पर उपलब्ध है ।
उक्त समय सारणी के अनुसार 10 मई 2022 से 16 अगस्त 2022 तक संस्थाओं को मास्टर डाटा में अपना विवरण पूर्णकर अपडेट कराया जाना है तथा छात्रों द्वारा 18 मई 2022 से 07 अक्टूबर 2022 तक आनलाइन आवेदन किया जा सकता है । सम्बन्धित संस्थानों द्वारा छात्रों के आवेदन पत्रों की हार्ड कापी को आनलाइन 20 मई 2022 से 20 अक्टूबर 2022 तक प्राप्त कर मिलान कर सत्यापित कर अग्रसारित किया जायेगा ।
उक्त समय सारणी की छायाप्रति आपके पास इस आशय से प्रेषित है कि उपरोक्त समय सारणी के अनुसार छात्रवृत्ति हेतु आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करें ।
