फतेहपुर । मुख्य पशु चिकित्साधिकारी फतेहपुर डॉ० आर0डी0 अहिरवार ने बताया कि जनपद के सभी सम्मानित ग्राम प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्य,जिला पंचायत सदस्य,समाज सेवी एवं गणमान्य जनप्रतिनिध/बडे उद्योगपति आदि से अपील है कि जनपद में संचालित स्थाई तथा अस्थाई गोवंश आश्रय स्थलों पर संरक्षित गोवंशों के भरण-पोषण हेतु दान/सहयोग द्वारा अधिक से अधिक मात्रा में भूसा का दान करने की कृपा करें ।
आपसे अनुरोध है कि इस पुनीत कार्य में उन्मुक्त भाव से सहयोग करते हुए पुण्य के भागी बने । भूसा दान करने हेतु अपने नजदीक चिकित्साधिकारी/खण्ड विकास अधिकारी अथवा गौ आश्रय स्थल पर सीधे संपर्क किया जा सकता है । किसी भी समस्या अथवा सलाह हेतु मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के मोबाइल संख्या 9935235012 पर भी संपर्क किया जा सकता है ।
” उक्त कार्य में आपका सहयोग सराहनीय होगा ।
