– मृतक युवक जनपद फतेहपुर के गांव कुटिया गुनीर का रहने वाला है अपनी बहिन के यहां शीशुपुर नौगवां आया था ।
कानपुर । महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले करबिगवा स्टेशन में सोमवार दोपहर 1:00 बजे एक युवक ईयर फोन लगाकर अपने छोटे भाई के साथ रेलवे लाइन पार कर रहा था तभी अचानक ट्रेन के आने से युवक हड़बड़ा गया और भागने का प्रयास किया । लेकिन तब तक ट्रेन युवक के चिथड़े उड़ा चुकी थी ।
मृतक के साथ में छोटा भाई भी बड़े भाई छोटू पुत्र स्वर्गीय इंद्रपाल का हाथ पकड़कर चल रहा था उसके पीछे छोटू का बहनोई चल रहा था अचानक से आई ट्रेन में छोटू टकरा गया लेकिन बहनोई ने किसी तरह छोटे बच्चे को अपनी तरफ खींच लिया जिससे उसकी जान बच गई ।
मृतक के छोटे भाई ने बताया कि वह कुटिया गुनीर मुरादीपुर गांव के रहने वाले हैं उनकी बहन नर्वल थाना क्षेत्र के शिशुपुर नौगवां गांव में रहती है बहन के यहां पर शादी थी जिसमें दोनों भाई पहनावन के कपड़े लेकर आए हुए थे ।
पुरवामीर चौराहे से रिक्शा लेकर करबिगवा स्टेशन पहुंचे वहां से उनका बहनोई मोटरसाइकिल से लेने आया था स्टेशन पार करते वक्त कान में ईयर फोन लगा होने की वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ है ।
