कानपुर । सरसौल विकासखंड के ग्राम पंचायत सुनहैला में ग्राम सभा की नवीन परती की जमीन में कृषि का कार्य हो रहा है ।
ग्राम प्रधान राहुल कुमार ने बताया कि लगभग पच्चीस वर्ष पहले ग्राम पंचायत के द्वारा आराजी संख्या 385 की भूमि को प्राकतिक चिकित्सालय हेतु दी गयी थी और संरक्षक के रूप में रजनी पोरवाल पत्नी रविन्द्र को बनाया गया किन्तु आज तक उसमे चिकित्सालय नही बनाया गया और न ही कभी चिकित्सकीय कैम्प लगवाया गया किन्तु उसमे वर्तमान में गेहू की फसल की जा रही है ग्राम प्रधान ने बताया कि हमने जिला अधिकारी कानपुर नगर से शिकायत की थी ।
जिसमे जिला अधिकारी कानपुर नगर के द्वारा उपजिलाधिकारी नर्वल को चांज के लिए आदेशित किया गया था ग्राम प्रधान ने बताया किन्तु उसमे अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है ग्राम प्रधान ने बताया कि हम सब चाहते है कि इस जमीन में य तो चिकित्सालय बने य ग्राम सभा को सौप दी जाए जिससे विकास की अन्य योजनाए अमल में लाई जाए ।
