– डाबर वीटा ने पीएस गर्ल्स खलासी लाइन स्कूल में आयोजित किया इम्युनिटी सत्र ।
कानपुर । महामारी से बचने और सुरक्षित रहने के लिये यहां पीएस गर्ल्स खलासी लाइन स्कूल में स्कूली बच्चों को जागरूक रहने के लिए इम्युनिटी सत्र का आयोजन किया गया । इस सत्र में लगभग तीन सौ बच्चों ने हिस्सा लिया । इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती हेमन संत सहित कई प्रमुख लोग भी मौजूद थे ।
बच्चों को बताया गया कि किस तरह वे हाइजीन और सेहतमंद आहार से अपनी इम्युनिटी बढ़ा सकते हैं । डाबर के फूड ड्रिंक डाबर वीटा की ओर से आयोजित इस सत्र में बताया गया कि अक्सर हम अपनी रोज़मर्रा में बैक्टीरिया और वायरस के संपर्क में आते हैं । हमारा इम्यून सिस्टम हमें इन कीटाणुओं से सुरक्षित रखकर बीमारियों से बचाता है । इस तरह किसी भी बैक्टीरिया या वायरस से लड़ने के लिए इम्युनिटी को मजबूत बनाना बहुत ज़रूरी है । अपनी इस पहल के मायध्म से हम बच्चों को इम्यूनिटी मजबूत बनाने के फायदे बताना चाहते हैं । इसके लिए हम उन्हें इम्युनिटी किट भी प्रदान की गयी ।
इस अवसर पर प्रशांत अग्रवाल,मार्केटिंग हैड-हेल्थ सप्लीमेंट्स ने कहा स्कूलों में फिज़िकल क्लासेज़ फिर से शुरू हो गई हैं । ऐसे में हर बच्चे की इम्युनिटी को मजबूत बनाना बहुत ज़रूरी है । क्योंकि महामारी अभी भी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है । महामारी के दौरान साफ हो गया है कि वायरस से सुरक्षित रहने के लिए इम्युनिटी को मजबूत बनाना बहुत ज़रूरी है । इसी को ध्यान में रखते हुए डाबर वीटा ने भारत के पांच शहरों कोलकाता,पुणे,मुंबई,कानपुर और लखनऊ में जाने-माने एनजीओ,स्कूलों के साथ हाथ मिलाया है । ताकि बच्चों को बीमारियों से लड़ने के लिए मजबूत इम्यून सिस्टम के महत्व पर जागरुक बनाया जा सके ।
