फतेहपुर । जिला ग्रामोद्योग अधिकारी फतेहपुर श्री रामप्रसाद विश्वकर्मा ने बताया कि उ0प्र0 माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोज़गार योजना व प्रधानमंत्री रोज़गार सृजन कार्यक्रम योजनान्तर्गत वित्तपोषित ग्रामोद्योगी इकाईयों के अच्छे एवं उत्कृष्ठ उत्पाद व बिक्री करने वाली इकाईयों के उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कार योजना में लाभार्थियों को प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार स्वरूप धनराशि के साथ-साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा ।
अतः उपरोक्त दोनो योजनाओं में गत 05 वर्षों के अन्तर्गत वित्तपोषित स्थापित,अच्छी,कार्यरत एवं उत्कृष्ठ व बिक्री करने वाली समस्त इकाईयों के आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे है । आवेदन पत्र एवं वार्षिक प्रगति रिपोर्ट संलग्नकों के साथ जिला ग्रामोद्योग अधिकारी 06 शेखर सदन,आई०टी०आई० रोड फतेहपुर में किसी भी कार्य दिवस में 17 मई 2022 तक जमा कर दें ।
