फतेहपुर । जिला सेवायोजन अधिकारी फतेहपुर उज्ज्वल कुमार सिंह ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय फतेहपुर द्वारा आज 10 मई 2022 को दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास मिशन के अंतर्गत राधा नगर केन्द्र,फतेहपुर में कॅरियर काउन्सलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया ।

जिसमें जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन, योगेंद्र कुमार शुक्ल,मृत्युंजय तिवारी,अभिलाष दीक्षित, कॅरियर काउंसलर एवं शशांक पांडेय,वरिष्ठ सहायक/प्रभारी कॅरियर काउंसिलिंग जिला सेवायोजन कार्यालय,फतेहपुर द्वारा 60 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण के बाद अवसर,एक दिवसीय परीक्षाओं की तैयारी, जीवन में लक्ष्य का महत्व व आज के समय मे कंप्यूटर की उपयोगिता एवं भारत सरकार,राज्य सरकार की स्वतः योजनाओ के बारे में विस्तार से जानकारी के साथ ही प्रशिक्षार्थियों की कॅरियर संम्बंधी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया ।
शशांक पांडेय द्वारा विभाग के पोर्टल www.sewayojan.up.nic.in एवं www.sewamitra.up.gov.in की उपयोगिता के बारे में बताया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के सेंटर मैनेजर राम मिलन सिंह द्वारा की गयी ।
कार्यालय द्वारा 17, 24 व 30 मई 2022 को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा ।
