फतेहपुर । ज़िलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता में ससुर खदेरी नदी-1 की खुदाई/जीर्णोद्धार कार्य में तेजी लाने सम्बंधित बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में सम्पन्न हुई ।
उन्होंने कहा कि ससुर खदेरी नदी-1 की खुदाई/जीर्णोद्धार का कार्य एक पुनीत कार्य है । जो जनपद के जल संचयन व किसानों भाइयों के फसल के लिए पानी मे सहायक होगी । ससुर खदेरी नदी-1 जनपद के 04 विकास खंडों के 24 ग्राम पंचायतों से होकर गुजरती है । जिसको वास्तविक स्वरूप में लाने के लिए कार्य मनरेगा व जन सहभागिता से किया जाना है । हम सभी का दायित्व है कि इस पुनीत कार्य के सहभागी बने ।
जनपद में ससुर खदेरी नदी-1 की खुदाई/ जीर्णोद्धार में श्रमदान के लिए प्रस्तावित कार्य योजना बना दी गयी हैं । उपजिलाधिकारी,खण्ड विकास अधिकारी,ब्लाक प्रमुखगण आपस मे समन्वय बनाते हुए व्यापार मंडल,ईट भट्टा संघ, पत्रकार संघ,ब्लॉक प्रमुख, विभागीय अधिकारी ससुर खदेरी नदी-1 की खुदाई/जीर्णोद्धार जो अपना-अपना श्रमदान करना चाहते स्थान,तीथि,श्रमदान करने हेतु मानव/जेसीबी आदि की रूपरेखा 12 मई, 2022 तक उपलब्ध करा दे ।
जिससे कार्य मे तेजी लाकर वर्षा के पहले नदी का वास्तविक रूप दिया जा सके । पथरीले स्थानों में जेसीबी से कार्य कराने को श्रमदान ही माना जायेगा । उन्होंने कहा कि मा0 जनप्रतिनिधिगण द्वारा जो श्रमदान किया जाए उसका स्मृति चिन्ह भी लगवा सकते है । नदी के जीर्णोद्धार के कार्य मे श्रमदान में जो सहयोग की आवश्यकता हो उसमे प्रशासन पूरी तरह से तत्तपरता के साथ मदद करेगा इस कार्य की निगरानी मुस्तैदी के साथ कि जा रही है । ससुर खदेरी नदी में जनपद में 05 झील है उनमें से एक झील की खुदाई/जीर्णोद्धार का कार्य जिला पंचायत द्वारा किया जा रहा है । 04 झीलों के जीर्णोद्धार के लिए भारत सरकार द्वारा मौखिक अनुमति प्राप्त हो गयी । नदी के सभी झीलों को वास्तविक रूप दिया जायेगा ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सत्य प्रकाश, भिटौरा ब्लाक प्रमुख श्री अमित तिवारी,हसवा ब्लाक प्रमुख श्री विकास पासवान,ब्लॉक प्रमुख ऐराया श्री अनुज प्रताप सिंह,उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री किशन मेहरोत्रा,व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री प्रदीप गर्ग,उपजिलाधिकारी सदर,खागा, डीसी मनरेगा,अधिशाषी अभियंता सिचाई,अधिशाषी अभियंता लघु सिंचाई,अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग,खनन अधिकारी,बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे ।
