फतेहपुर । जानकी इंटर कालेज सरांय बकेवर में शिक्षकों शिक्षणेत्तर कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं को शुद्ध ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आज मंगलवार को आरओ वाटर कूलर लगाया गया । जिसका उद्घाटन पूर्व मंत्री जहानाबाद विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल ने फीता काट कर किया ।
विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल ने कहा कि केन्द्र में मोदी व प्रदेश में योगी सरकार का उद्देश्य शिक्षा के स्तर को मजबूत करना है । अगर हमारी अगली पीढ़ी शिक्षित होगी तो देश के विकास का आधार बनेगी । विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के लिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना तथा अन्य सुविधाओं का भी ध्यान दिया जा रहा है । जिससे उनके शिक्षण कार्य मे सुगमता आएगी ।
प्रधानाचार्य ने छात्र छात्राओं की शिक्षा मे सुधार लाने का आश्वासन दिया ।
विद्यालय में वाटर कूलर प्रधानाचार्य व विद्यालय के स्टाफ के सहयोग से लगवाया गया है । इस मौके पर प्रधानाचार्य बलवीर सिंह ,अर्पण मिश्रा सहित सभी शिक्षक व स्टाफ मौजूद रहा ।
