कानपुर । सरसौल विकासखंड के महोली गांव में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब एक कार अज्ञात चोरों ने दिन में एक घर के बाहर से दस बकरियां चोरी करके मौके से फरार हो गए महोली गांव निवासी अनीता पत्नी स्व.मंडोली की बकरियां गांव के पास लिंक रोड में घर के बाहर बंधी हुई थी । घर के सभी सदस्य अंदर थे तभी एक सफेद ब्रेजा कार से दो व्यक्ति उतरे और बकरियों की रस्सी काट कर जल्दी-जल्दी सभी बकरियों को अपनी गाड़ी में डाल मौके से भाग निकले पीड़ित अनिता ने बताया कि रोज की भांति आज भी सभी बकरियां घर के बाहर बंधी हुई थी और घर के सभी लोग अंदर थे तभी सुबह करीब 11:30 बजे घर के बाहर एक सफेद कार खड़ी हुई उससे दो व्यक्ति बाहर निकाले जब महिला घर के बाहर जाती तब तक वो लोग बकरियों की रस्सी काट कर जल्दी-जल्दी सभी बकरियों को अपनी गाड़ी में डाल कर मौके भाग निकले । महिला के शोर मचाने पर गांव के लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई गांव के लोगों द्वारा मामले की जानकारी महाराजपुर पुलिस को दी गई ।
