फतेहपुर । निराश्रित गौवंशो के लिए प्रज्ञा ग्रामोत्थान सेवा समिति द्वारा 15 कुन्तल लक्ष्मनपुर गौशाला के लिए,प्रगतिशील कृषक किसान प्रो0कं0लि0 12 कुन्तल रामपुर थरियांव गौशाला के लिए,कशेरुवा किसान प्रो0कं0लि0 द्वारा सलेमाबाद गौशाला के लिए,फतेहपुर फ0 प्रो0कं0लि0 10 कुन्तल सलेमाबाद गौशाला के लिए एवं जितेंद्र मशीनरी स्टोर फतेहपुर 05 कुन्तल सलेमाबाद गौशाला के लिए भूषा दान किया जो कुल 52 कुन्तल है, के ट्रैक्टरों को कलेक्ट्रेट परिसर से राज्यमंत्री,वन,पर्यावरण,जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग,उ0प्र0,के0पी0 मालिक,सांसद फतेहपुर/राज्यमंत्री उपभोक्ता मामले,खाद्य और सार्वजनिक वितरण एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय,भारत सरकार,साध्वी निरंजन ज्योति एवं विधायक खागा श्रीमती कृष्णा पासवान, विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल,विधायक अयाह शाह विकास गुप्ता,भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे,पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह,मुख्य विकास अधिकारी श्री सत्य प्रकाश अन्य जनप्रतिनिधिगण ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
