कानपुर । महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में आया युवक गंगा घाट में नहाते समय डूब गया । मौके पर पहुंची महराजपुर पुलिस की वही पीएसी गोताखोरों की टीम व स्थानीय गोताखोर डूबे युवक की खोज में जुट गए थाना महाराजपुर क्षेत्र अंतर्गत ढोड़ी घाट में एक युवक अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में ढोड़ी गंगा घाट में आया हुआ था अंतिम संस्कार के बाद सभी लोग गंगा नहा रहे थे युवक भी गंगा नहा रहा था तभी युवक का पैर फिसलने से वह गहराई में चला गया वही गंगा के तेज बहाव में युवक बह गया स्थानीय लोगों ने महाराजपुर पुलिस को सूचना दी ।
सूचना मिलते ही आनन-फानन में मौके पर पहुंची पीएसी गोताखोर व स्थानीय ग्रामीणों की मदद के द्वारा डूबे युवक की तलाश में जुट गई है ।
महाराजपुर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि घटनास्थल पर मौजूद लोगों की जानकारी अनुसार आज ढोड़ी गंगा घाट में रितिकभान 20 वर्षीय अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में गंगा घाट आया हुआ था । युवक गंगा में नहा रहा था । तभी गंगा के तेज बहाव में आकर वह गहरी धारा में चला गया । पीएसी गोताखोरों व स्थानीय लोगों की मदद से युवक की तलाश करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है । वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवक जब गंगा नहा रहा था तभी उसका पैर फिसल गया जिससे वह गहरी धारा में चला गया युवक ने आवाज लगाई जब तक लोग युवक को बचाने का प्रयास करते तब तक वह पानी के तेज बहाव के साथ गहरी धारा में चला गया ।
