फतेहपुर । श्रमदान की इसी कड़ी में आज प्रातः 6 बजे ससुरखदेरी नदी भाग एक के पुनर्जीवित करने हेतु चलाये जा रहे अभियान में अपना योगदान देने हेतु डॉ० सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान व यूथ आइकॉन डॉ० अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में श्रमदान किया गया ।
इस अवसर पर डॉ अनुराग के साथ आचार्य रामनारायण , अभिनव श्रीवास्तव,शरद श्रीवास्तव व जीतू जोशी ने दस मीटर के क्षेत्र में ख़ुदाई कर श्रमदान किया ।

ततपश्चात डॉ अनुराग द्वारा मनरेगा के तहत कार्य कर रहे सभी मजदूरों को खाद्य सामग्री (लाई, चना, बिस्कुट ,बूंदी इत्यादि) व हाथ धुलने हेतु साबुन एवं इस कड़क धूप में कार्य करने के कारण बीमार न हो इसलिये रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित करने और लू के प्रकोप को कम करने में सहायक होमियोपैथिक औषधि वितरित कर उनके द्वारा किये जा रहे कार्य के प्रति आभार व्यक्त किया ।
इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी हीरालाल,ग्राम प्रधान रामचंद्र व नरेन्द्र उपस्थित रहे ।
