
दिल्ली में ऑक्सीजन को लेकर मचे हाहाकार के बीच राज़धानी को पहला ऐसा कोविड सेंटर मिल है जहां ऑक्सीज़न प्लांट लगाया गया है ।
कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज में बनाए गए कोविड सेंटर में 1500 लीटर की उत्पादन क्षमता वाला ऑक्सीजन प्लांट इंस्टॉल किया गया है ।
सेंटर के सभी बेड को सीधे इस ऑक्सीजन प्लांट से जोड़ा गया है ताकि मरीज़ों तक आसानी से ऑक्सीजन पहुंचाई जा सके ।
इस कोविड सेंटर के डॉक्टर ने बताया है कि ” इस प्लांट से 18 से 20 लोगों को ऑक्सीजन एक साथ मिल सकती है ।”
Delhi: Oxygen plant set up at COVID-19 Health Centre in Commonwealth Games Village Sports Complex.
"This plant can supply oxygen to 18-20 patients simultaneously. The plant has been donated by HCL Foundation," says Dr Anurag Mishra. pic.twitter.com/PdQvwhjhZz
— ANI (@ANI) May 3, 2021
ये ऑक्सीजन प्लांट एचसीएल फ़ाउंडेशन ने दान में दी है ।
