बिन्दकी/फतेहपुर । भीषण गर्मी में काउंटर लगाकर भाजपा महिला मोर्चा बिन्दकी नगर इकाई द्वारा लोगों को ठंडा मीठा शरबत पिलाया गया । भीषण तपिश में जिसने भी मीठा ठंडा शरबत पिया उसको सुकून मिला ।
बिन्दकी नगर के गांधी चौराहे के समीप बाबा कुटी मंदिर के सामने महिला मोर्चा की नगर इकाई की अध्यक्ष रन्नो गुप्ता के नेतृत्व में एक काउंटर लगाकर गर्मी से परेशान आ जा रहे राहगीरों को ठंडा मीठा शरबत पिलाया गया । यह कार्यक्रम दिन में अपराह्न करीब 3:00 बजे प्रारंभ हुआ और देर शाम तक चलता रहा । हजारों की संख्या में लोगों ने ठंडा मीठा शरबत पिया । भीषण गर्मी और तपिश के चलते जितने भी ठंडा मीठा शरबत पिया । उसने आयोजन में शामिल सभी लोगों से बोले वाह मजा आ गया युग युग जियो सदा सुखी रहो और ठंडा मीठा शरबत पीने वालों की चेहरे में सुकून मिला मुस्कान आई ।
इस मौके पर महिला मोर्चा नगर इकाई के अध्यक्ष रन्नो गुप्ता महामंत्री शालनी श्रीवास्तव,उपाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव,मंत्री मणि श्रीवास्तव,चेतना सिंह,प्रेमलता,उर्मिला वर्मा,स्वाति ओमर, राधा सोनी,उमा शुक्ला,मनीषा गुप्ता ,माया बजाज आदि लोग मौजूद रहे ।
