फतेहपुर । सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान आथ से 31 मई 2022 तक मनाये जाने हेतु जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे एवं पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से पटेल नगर चौराहा से सड़क सुरक्षा जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया और पटेल नगर चौराहे से वर्मा तिराहे तक पैदल चलकर जनपद के नागरिकों को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया ।

सड़क सुरक्षा सप्ताह आज से 31 मई 2022 तक चलाया जायेगा ।

जिलाधिकारी ने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करे । जीवन अनमोल थोडी सी लापरवाही में जीवन खराब हो सकती है । वाहनों को तेज गति से न चलाये और न ही स्टंट करे । हेलमेट पहनकर,शीटबेल्ट बांधकर,यातायात के नियमों का पालन करते हुये वाहन चलाये । सड़को में चिन्ह, संकेतों का पालन करे । उन्होने ने नागरिकों को अनुशासन में रहकर नियमो का पालन करने के प्रति जागरूक किया । कभी भी सड़क की गलत साइड का प्रयोग न करे यातायात नियमों से संबंधित पम्पलेट बांटकर जागरूक किया गया ।

पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह ने कहा कि यातायात के नियमों के बारे में अपने साथ-साथ ही घर-परिवार जनों, आस पड़ोस को भी जागरूक करे । कभी भी शराब पीकर गाड़ी नही चलाउगा । कभी भी वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नही करूंगा । हमेंशा ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन के अन्य सभी प्रपत्र साथ में रखुंगा । कभी भी तेज गति से वाहन नही चलाउंगा । हमेंशा एंबुलेंस एवं अग्निशमन वाहन को आगे जाने के लिए तुरन्त साइड दे, गलत साइड से वाहन ओवर टेक न करे के बारे में जरूर बताए । ताकि दुर्घटनाओं से नागरिको को बचाया जा सके ।

इस अवसर पर ए०आर०टी०ओ प्रशासन अरविंद कुमार त्रिवेदी, ए०आर०टी०ओ,यात्री कर अधिकारी जी० एन० मिश्रा,पुलिस क्षेत्राधिकारी,अशोक तपस्वी सहित अन्य संबंधितगण उपस्थिति रहे ।
