फतेहपुर । जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे व पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार आज पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में जनपद के व्यापार मंडल/व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया ।

गोष्ठी में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा व्यापारियों को पूर्व में आयोजित गोष्ठी में बताई गई समस्याओं निस्तारण के संबंध में जानकारी दी गयी ।
व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया एवं व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया । व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे,पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह व अन्य अधिकारीगणों को साल व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया । गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार व क्षेत्राधिकारीगण मौजूद रहे ।
