कानपुर । अपर श्रमायुक्त कार्यालय सर्वोदय नगर मे कार्यरत सहायक श्रमायुक्त डॉक्टर निकी नैनसी के सरकारी आवास का प्लास्टर अचानक गिरा वो किचन से काम करके निकली ही थी कि प्लास्टर टूट कर गिर गया ।उन्होंने बताया कि बी 4 लक्ष्मण बाग ऑफिसर्स कॉलोनी में लगभग 6 महीने से रह रही हैं ।
संभव है कि मकान पुराने एवम समय समय पर मरम्मत न होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई हो । मौके पर तुरंत अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एवम जेई द्वारा निरीक्षण कर मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है ।राजकीय आवासीय कॉलोनी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा ने कहा कि कानपुर में कर्मचारियों के लिए बने सरकारी आवास की मरम्मत और पुताई का कार्य समय से नही किया जाता अधिकांश कॉलोनी की यही स्थिति है फिर भी कर्मचारी अधिकारी रहने के लिए विवश है जिलाधिकारी महोदय मांग की है की राजकीय कॉलोनी की मरम्मत आदि का कार्य समय से कराए जाए ।
