कानपुर । आज वाणिज्य कर विभाग (एस जी एस टी) कानपुर में अपर आयुक्त ग्रेड 1 के पद पर गुना सिंह बौनाल ने कार्यभार ग्रहण किया । इस पद पर पिछले तीन माह से कोई भी स्थायी अधिकारी तैनात नहीं थी । गुना सिंह बौनाल द्वारा कार्यभार ग्रहण करने पर कानपुर जोन में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारियों ने स्वागत किया ।
इस अवसर पर अपर आयुक्त ने सभी को निष्ठा,लगन व शासन द्वारा जारी निर्देशों का अनुपालन करने ने निर्देश दिए ।इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर ए.पी.सिंह,सुरेंद्र सिंह,चंद्रकांत रल्हन,प्रभात त्रिपाठी,रोहित तिवारी,संजीव अवस्थी,रविभूषण, पवन पाण्डेय,विशाल मिश्रा,सूरज कुमार,दुष्यंत सिंह,शिवनाथ धूसिया,अनूप कुमार,विनीता कमल,अंकिता,जूही आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।
