लखनऊ । विनम्र खण्ड गोमती नगर स्थित लखनऊ पब्लिक कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में डिग्री वितरण समारोह आयोजित किया गया । समारोह के मुख्य अतिथि डॉ0 शकुंतला मिश्रा पुनर्वास राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राणा कृष्ण पाल सिंह थे । डिग्री वितरण समारोह में बैच 2014-2017,2015-2018,2016-2019 और 2017-2020 में उत्तीर्ण हुए बच्चो को अंगवस्त्र देकर डिग्री प्रदान की गई ।
मुख्य अतिथि डॉ राणा कृष्णा पाल सिंह ने सभी बच्चों को उनके उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर निदेशक गरिमा सिंह,प्रधानाचार्य डॉ0 अनिल सिंह,डीन डॉ0 लक्ष्मी शंकर अवस्थी,शिक्षक समुदाय एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।
