लखनऊ । पुरनिया चौराहा,अलीगंज स्थित पेट शॉप एंड क्लिनिक में पालतू पेट के लिए रविवार 22 मई को हेल्थ वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें पालतू पेट की हेल्थ को लेकर निःशुल्क हेल्थ वर्कशॉप होगी । जिसमें लोगों को गर्मी में जानवरों की देखभाल कैसे की जाए इससे संबंधित सलाह दी जायेगी । इस हेल्थ वर्कशॉप में आने वाले 2000 से अधिक का लाभ भी प्राप्त कर सकते है। ये जानकारी पेट शॉप एंड क्लिनिक ओनर राम जी ने दी ।
पेट शॉप एंड क्लिनिक ओनर राम जी बताया कि डॉग्स के लिए गर्मी काफी कठिन मौसम होती है । खासकर भारत जैसे देश में जहां कई राज्यों में तापमान औसतन 38-40 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो जाता है । ऐसे में गर्मी श्वानों व अन्य जानवरों को कई तरीकों से भी प्रभावित करती है । जिससे उनमें डिहाइड्रेट,भूख न लगना,शरीर पर चकत्ते और गंभीर बीमारियां हो जाती हैं । यहां तक कि हीट स्ट्रोक से ग्रसित हो जाते हैं ।
उन्होंने जानकारी दी कि गर्मी में जानवरों को होने वाली बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए इस हेल्थ वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है । जो कि पुरनिया चौराहा स्थित अलीगंज पेट शॉप पर आयोजित होगी । इस वर्कशॉप में शहर के सभी पेट लवर्स व प्रोफेशनल पशु चिकित्सक जानवरों से जुड़ी बीमारी की जानकारी ले सकते हैं ।
